दैनिक राशिफल
3 अक्टूबर क्या कहते है आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/10/ajit-shastri-guruji-bhatagaon-raipur-chhattisgarh-astrologers-msasksyck8-250.jpg)
मेष राशि (Aries) Aaj ka Rashifal
- घर परिवार का ध्यान रखें । मन में कुछ अलग हलचल हो सकती है जिन्हे लेकर संयम की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। माता-पिता का भी ध्यान रखें। माता-पिता की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में खुशी हो सकती हैं। थोड़ा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते है।
वृष राशि (Taurus)
- रविवार का दिन वृष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन होगा ।आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन खुशी के साथ आगे बढ़ता रहेगा । परिवार की समस्या भी कुछ बढ़ सकती है लेकिन भाइयों के साथ मेल मिलाप बनाए रखें व धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी
मिथुन राशि – (Gemini) आज का राशिफल
- घर परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है इसलिए आज व्यर्थ के वाद विवाद से अपने आपको बचना चाहिए। शैक्षिक कार्यों में कुछ लापरवाही से परेशानी सामने आ सकती है। क्रोध से बचे , वरना किसी बड़े नुकसान की भरपाई करनी पड़ सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।आज आपके भाग्य में यात्रा का संयोग है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक हो सकता है। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। कार्य मे मन लगाकर काम करने से सफलता मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
- 3 अक्टूबर 2021 का राशिफल सिंह राशि वालों के लिए धन की स्थिति में सुधार ला सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने के संकेत है। मन में एक अजनबी खुशी छाई रहेगी। किसी मकान या प्राचीन संपती को लेकर कहीं से भी कोई धन की प्राप्ति हो सकती है । माता-पिता का साथ मिलेगा। व्यवहार को लेकर थोड़ा संयम बरतें
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें। कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। काम और जो चीजें अटक रही हैं, उनके लिए बीच का रास्ता भी निकाला जा सकता है। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आप बहुत सारे काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) राशिफल
- अगर किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया हुआ है तो कहीं से भी नौकरी का शुभ शुभ समाचार आ सकता है। आपको जल्दीबाजी निर्णय लेने से बचना चाहिए। कारोबारी को भी आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। वाद-विवाद में ना उलझे और लोगों पर भरोसा करना सीखें आप अपने काम के दम पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
कन्या राशिफल (Virgo horoscope)
- धन-संपत्ति (Money) – रुपयों को लेकर नए कम अटक सकते है। इसलिए आर्थिक स्थिति का ख्याल रखे
- सेहत ( Health) – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
- करियर (Career) – परिवार का साथ मिलने पर सफलता के चांस है। इसलिए परिवार को साथ लेकर चले ।
- प्यार (Love) – आपका लव लाइफ का जीवन वैवाहिक जीवन ए बदल सकता है।
- परिवार (Family) – परिवार के साथ समय बिताए। उनका अच्छा सहयोग मिल सकता है।
- शुभ अंक (Lucky Number) – 2,7
- दिन – शुक्रवार, बुधवार एवं शनिवार
- शुभ रंग – सफेद
आज का मकर (Capricorn) राशिफल 03 अक्टूबर 2021
- आप अपने कठिन परिश्रम से नई परियोजनाएं गतिशील कर सकते हैं। आपकी जो भी अधूरी ख्वाहिश है वह भी आपकी मेहनत के बल पर पूरी हो सकती है। रविवार का दिन आपके लिए राजनीति में आने के लिए सबसे बढ़िया दिन है। आपके भाग्य में विदेश यात्रा का भी संकेत है। अपने खाने की आदतों को बेकाबू न होने दें। घर और परिवार का सहयोग मिल सकता है विपरीत परिस्थिति में भी आप किसी काम को करने की क्षमता रखते हैं।
कुंभ राशिफल October 2021 (Aquarius)
- रविवार का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। घर में अराजक माहौल हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाल रहेगा। रिश्ते में भी प्यार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज के दिन प्रसन्नता का इजहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
मीन राशि – Meen Rashi Pisces Horoscope
- आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। रविवार का दिन दैनिक राशिफल के हिसाब से आपका एकदम सामान्य दिन है। घर परिवार के सहयोग मिलने की आशा है। किसी तरह की कोई जो भी बड़ी उलझन है वह आज खत्म हो सकती हैं। धन के मामले भी आज का दिन आज अच्छा जाएगा। आज आप अपने कार्य में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। किसी बड़े जिम्मेदारी को पूरा करना पद सकता है