Uncategorized

*सामुहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी में 03 आरोपी युवक चढे पुलिस के हत्थे, नवागढ़ थाना का मामला*

*बेमेतरा:-* थाना नवागढ के अपराध क्रमांक 360/2021 धारा 376(डी),342,506बी, 354(ए) भादवि 3,2 (v) एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 67,67(ए) आईटी एक्ट में आरोपियो के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतू प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना नवागढ क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला 03 आरोपियो 1. शनी पटेल ऊर्फ शन्नी पाटिल 2. ऋषि ऊर्फ राहूल पटेल 3. मिथलेश पाल को पकडा गया। आरोपियो के द्वारा एक राय होकर पीडिता के साथ सामुहिक दुष्कर्म करना व जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की विडियो वायरल (प्रसारित) करना। उक्त आरोपियो को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियो 1. शनी पटेल ऊर्फ शन्नी पाटिल पिता कोमल प्रसाद पाटिल उम्र 19 साल 2. ऋषि ऊर्फ राहूल पटेल पिता प्रमोद पटेल उम्र 19 साल 3. मिथलेश पाल पिता रम्मन पाल उम्र 24 साल को विधिवत गिरफ्तार कर बीते 22 सितंबर को माननीय न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्र. आरक्षक मोहन साहू, अशरफ खान, आरक्षक छोटु तेम्बुलकर, राहुल दुबे, भोलाराम साहू, महिला आरक्षक सुनिता जांगडे एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button