छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अहमद हसन एवं शबाना रानी की कांग्रेस में वापसी:Ahmed Hassan and Shabana Rani return to Congress

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की अनुशंसा पर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल के अनुमोदन पर सहमति से अहमद हसन एवं शबाना निशा रानी को अरुण वोरा के निवास पर विधिवत कांग्रेस प्रवेश दिया गया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि अहमद हसन और शबाना रानी के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस मजबूत होगी। हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को और कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाने में सफल होंगे।

कांग्रेस प्रवेश पर बधाई देने वालों में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार साहू, नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एमआईसी मेंबर भोला महोबिया,एल्डरमैन देव सिन्हा,संजू धनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमंत तिवारी,अनूप पाटिल, महेश शर्मा ,जितेंद्र तिवारी,रफीक खान,चन्ने भाटिया,शैलेश चाहन्दे, इमरान खान, अलाउद्दीन सिद्दीकी, आसिफ खान, मो. परवेज, मो. परवेज, साबिर अली, सैफ अली, शरीफ खान प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button