छत्तीसगढ़

बेमेतरा के वार्ड क्र 4 में मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

छत्तीसगढ़ :-  भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बेमेतरा विधानसभा भर में प्रत्येक बूथ एवं शक्तिकेन्द्र में कार्यक्रम किया उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके बाद पं.दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।

जनसेवक शिवम तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।
भाजपा कोसाध्यक्ष दीपक मोटवानी, जनसेवक शिवम तिवारी,एवं उनके साथी गण उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button