CG Naxal Encounter: गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ा अपडेट, अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, 1000 से ज्यादा जवान मोर्चे पर डटे

रायपुरः CG Naxal Encounter छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक इस एनकाउंटर में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इधर जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से चलाया गया ज्वाइंट ऑपरेशन
CG Naxal Encounter नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थीं। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। जवानों ने मुहतोड़ जवाब देते हुए 20 माओवादियों को ढेर कर दिया।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात
इस एनकाउंटर को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने एनकाउंटर में पहली बार कोई CC मेंबर को मारा गया है। एक करोड़ के इनामी CC मेंबर जयराम मारा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 14 नक्सली मारे गए है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। कुछ और नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद 260 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 870 से अधिक आत्मसमर्पण किए हैं। वहीं 1000 से माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रदेश में शांति होगी।
साल 2025 में अब तक मारे गए 47 नक्सली
- तारीखः 2 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर - तारीखः 5 जनवरी 2025
जगहः अबूझमाड़, नारायणपुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर - तारीखः 3 जनवरी 2025
जगहः कांडेसर, गरियाबंद
घटनाः 3 नक्सली ढेर - तारीखः 16 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर-सुकमा बॉर्डर
घटनाः 20 नक्सली ढेर - तारीखः 21 जनवरी 2025
जगहः गरियाबंद
घटनाः 14 नक्सली ढेर
2024 के 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
- 12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
- 23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर