छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का मनाया गया जन्मदिन:State Congress President Mohan Markam’s birthday celebrated by Central Block Congress

वरिष्ठ कांग्रसियों का किये सम्मान,बच्चों को बांटे फल,मिठाई और बिस्किट

भिलाई। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन के पर दुर्ग के विधायक,वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष  गया पटेल दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवा बाकलीवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, विमलचंद जैन, कल्याण सिंह ठाकुर,परमजीत सिंह भूई, हाजी इस्माइल चौहान, दिलीप सिंह ठाकुर, खोरबारहा राम निषाद व रामरतन जलतारे का साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र जाकर बच्चों को फल, मिठाई, बिस्किट का वितरण किया गया उसके बाद खेल मैदान सिविल लाइन में फलदार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। अपने उद्बोधन में  अरुण वोरा ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सरल सहज मृदुभाषी स्वभाव के मोहन मरकाम के द्वारा जन जन तक पहुंचाने का काम पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन कर रहे हैं एवं उनके निर्देश पर कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर काम कर रही है।उनके जन्मदिन पर सभी ने बधाई दी।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष  गया पटेल  एवं राधेश्याम शर्मा महापौर धीरज बाकलीवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के हेमंत तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव, अनूप पाटिल, सत्यनारायण सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, नंदकिशोर शर्मा, पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, श्रद्धा सोनी,रत्ना नारामदेव, वहीद चौहान, शिवाकांत तिवारी, पार्वती शेन्डे, ज्ञानू बागड़े, निशांत गोडबोले, विमल तिवारी, पाशी अली, राहुल अग्रवाल,विकास यादव, केडी देवांगन, अशोक मेहरा, पदमा राजपूत, कमलेश नागरची, अली असगर, मुकेश राठी,रफीक खान, विशाल महानंद,नवाब एजाज चौहान, प्रियंका मोडघरे,अकरम सौदागर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button