छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अमलडीहा, करमसेन एवं नांदघाट का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अमलडीहा, करमसेन एवं नांदघाट का निरीक्षण

देव यादव S S न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 15 सितम्बर 2021-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज नांदघाट तहसील के शिवनाथ नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अमलडीहा, करमसेन एवं नांदघाट का दौरा किया। उन्होने कहा कि बेमेतरा जिले मे स्थिति समान्य है। कलेक्टर ने आम नागरिकांे से एहतियात के तौर पर सतर्कता बरतने की अपील की। कलेक्टर ने जिले मे अतिवृष्टि से जनहानि का आंकलन कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए है। प्रदेश के अधिकांश जिलों मे वर्षा की स्थिति निर्मित होने से नदी नालों मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिले के अम्बागढ़ चौकी तहसील के मोंगरा बराज से आज सवेरे 16 हजार क्वीसेक पानी शिवनाथ नदी मे छोड़ा गया है इस कारण नदी के किनारे बसे गांवों मे अधिक सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ श्री विश्वास राव मस्के, नायब तहसीलदार नांदघाट जयेश कंवर उपस्थित थे।

 

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button