दया सिंह बने सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सोलहवीं बार बने अध्यक्ष, Daya Singh became the president of Public Durga Utsav Committee for the sixteenth time

भिलाई। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति खुर्सीपार जोन.2 के अध्यक्ष पद पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को फिर एक बार चुना गया है। यह लगातार 16 वीं बार हुआ जब दया सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए 49 वें वर्ष दुर्गा उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की बैठक खुर्सीपार दुर्गा पंडाल में रखी गई। सर्वप्रथम पिछले साल के आय व्यय की जानकारी सदस्यों को दी गई। फिर नए अध्यक्ष के रूप में दया सिंह का निर्विरोध चुनाव किया गया।
महासचिव बहादुर वर्मा एवं हेमंत सिंह को बनाया गया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जय प्रकाश गुप्ता, तारकेश्वर, सुरेंद्र प्रसाद बनाए गए हैं। संस्थापक सदस्य के रूप में स्व रामलाल प्रजापति, स्व राम प्रसाद यादव, केशरी सिंह राय, रामनाथ अग्रवाल, स्व.रामबाबू शुक्ला, लाल बहादुर यादव को स्थान दिया गया है। संरक्षक गण डां सुरेंद्र शर्मा, कुबेर नारायण अग्रवाल, डी. कामराजू, डॉ रमाकांत दानी, मान सिंह, छोटेलाल यादव बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव, मुन्ना साहू, तीरथ यादव, मंजीत सिंह, नवीन सिंह, श्रीनिवास शाह, गुड्डू शुक्ला, मुकेश शर्मा, संतोष साहू, बोधी राम साहू, रामनाथ चौहान, राजेंद्र यादव, शम्भा भैया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, विवेक कौशल, सतपाल प्रजापति, सचिव विजय कुमार प्रजापति, राहुल यादव, योगेश पटेल, प्रमोद साहू, बल्लू, प्रकाश ठाकुर, सौरभ यादव, वेणु, संतोष देशमुख, मनोज पाण्डेय आदि को बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी कामदेव कर्माकर होंगे। पंडित आकाश मिश्रा पूजा अर्चना का दायित्व संभालेंगे।