Uncategorized

श्रीराम कथा की तैयारियां जोरों पर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भिलाई। आईटीआई मैदान पावर हाउस भिलाई में 1 जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाले श्रीराम कथा की तैयारियाँं जोरों पर चल रही हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियांँ बाँंटी गई। श्रीराम कथा आयोजन समिति के संयोजक श्रीनिवास खेडिय़ा, बुद्धन ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं उनकी जिम्मेदारी बताई गई। विशेष रूप से कथा के प्रथम दिवस निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर महिला कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार रहने कहा गया।

यह श्रीराम कथा में विजय कौशल महाराज के श्रीमुख से 1 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का श्रवण कर सकेंंगे। आयोजन समिति की ओर से बुद्धन ठाकुर व संयोजक श्रीनिवास खेडिया ने कहा कि, भिलाई में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है और हम सभी की जिम्मेदारी है कि, आयोजन को सफ ल बनाएं। इसके लिए एक एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी महत्चपूर्ण है। सभी को साथ मिलकर काम करना है तभी यह भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो सकेगा। मनीष अग्रवाल ने बैठक के दौरान पार्किंग, बैठक व्यवस्था, साफ.-सफ ाई, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में प्रमुख रूप से चंदन सिंह भदौरिया, शंकललाल देवांगन, श्याम सुंदर राव, रविन्दर सिंह, जोगेन्द्र शर्मा, मदन सेन, कृष्णा टंडन, मोहन तिवारी, भागचंद जैन, भोला श्रीवास्तव, जय शंकर चौधरी, रूपेश वर्मा, अरविंद वर्मा, लाल चंद, विष्णु चंद्राकर, आशीष शर्मा, ओम प्रकाश, चित्रा बर्मन, सावित्री जायसवाल, नसीमा खातून, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, गीतांजलि जांगडे, कृष्णा सोनी, केसरी साहू आदि उपस्थित रहे।

इस कथा के लिए भव्य पंडाल निर्माण का कार्य जारी है। 600 फीट लंबे व 225 फीट चौड़े इस पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। भव्य पंडाल में लगभग 20 हजार श्रद्धालु आसानी से बैठ सकेंगे। साथ ही पड़ाल दोनों ओर खुली जगह छोड़ी जाएगी ताकि आवश्यकता पडऩे पर इसे और बड़ा किया जा सके। मैदान का समतली करण भी किया जा रहा है। विजय कौशल जी महाराज की कथा को लेकर शहर वासियों में काफ ी उत्सुकता है और कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button