भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहनApart from lifestyle, the fertility of men is decreasing due to many other reasons, research reveals Congressmen burnt the effigy of BJP’s state in-charge D Purandeshwari

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन….
मुंगेली – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की प्रभारी श्रीमती सीमा वर्मा और जिलाध्यक्ष सागर सिंह के मार्गदर्शन एवं स्वतंत्र मिश्रा शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो विगत दिनो भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा विवादित टीप्पणी की गई थी जिसके बाद से पुरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है, इसी कडी में मुंगेली जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ताओ सहित युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस एनएसयूआई , सेवादल एवं समस्त कार्यकर्ताओ ने नगर के पडाव चौक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया । इस अवसर पर राकेश पात्रे छाया विधायक मुंगेली, , श्याम जायसवाल भवन सन्निमार्ण संघ आयोग स्वतंत्र मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी गोस्वामी, मुंगेली प्रभारी द्वय सोमवर्मा, मंजू शर्मा, दिलीप बंजारा अध्यक्ष सेवा दल,रूपलाल कोसरे, रोहित शुक्ला, अरविंद बैष्णव, मनोरमा गुप्ता,ललिता सोनी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, नूरजहां बानो अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निधि सिंह, देवेन्द्र वैष्णव, नवनीत शुक्ला, एल्डरमैन कौशल सिंह क्षत्रिय, आरिफ खोखर संजय जायसवाल, मनोज सोनकर, रवि शुक्ला, राजा माणिक, जय सोनी,, विनोदी गोयल ,,बृजेश सिंह,गौरव जैन, अषोक जायसवाल,,भानू प्रताप दुबे, सूरज, मंगलानी, जलेष यादव, राजा ठाकुर, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
सबका संदेश न्यूज
मनीष नामदेव 7000370090