दैनिक राशिफल

6 सितम्बर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

वृषभ राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्दी सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी।

मिथुन राशि – आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी. सेहत में सुधार होने के योग हैं।

कर्क राशि – आज काम ज्यादा रहेगा। इसके कारण मानसिक व्याकुलता रहेगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी। तय समय में अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दूसरों की बुराई न करें। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि – सभी इच्छाएं पूरी होंगी। विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग में फायदा रहेगा। बड़ों की सलाह के बाद ही कोई अहम फैसला लें। विचारों की नवीनता रिश्तों में मधुरता लाएगी

 

कन्या राशि – दिन बढ़िया रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। प्रेम- प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे।

तुला राशि – रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में संभलकर काम करें। कुछ लोगों का विरोध सहना पड़ सकता है। आज कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि – आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन आप धैर्य रखें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु राशि – आज भाग्यशाली दिन है। जीवनसाथी के कारण खर्च बढ़ सकता है। शत्रु हावी हो सकता है। सचेत रहें। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं.

 

मकर राशि – आज उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। फालतू के खर्चे से बचें। कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। बिना बात किसी से उलझन हो सकती है। संयम से काम लें। सूर्य नमस्कार करें, रुके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि – करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में साथी की मदद मिलेगी। कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन राशि – आज जो भी काम हाथ में लेंगे, सफलता मिलेगी। निवेश से फायदा मिलेगा। करियर में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। पारिवारिक दायित्व निभाने में बिजी रहेंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button