छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं सीईओ ने केरलापाल एवं पालकी के गौठान का किया निरीक्षणकलेक्टर एवं सीईओ ने केरलापाल एवं पालकी के गौठान का किया निरीक्षण Emotional farewell of the principal from the school Collector and CEO inspected the Gothan of Keralapal and Palki

कलेक्टर एवं सीईओ ने केरलापाल एवं पालकी के गौठान का किया निरीक्षण

समूह की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी हो शुरू-कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू

 

नारायणपुर, 2 सितम्बर 2021- कलेक्टर श्री धर्मेश साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोषण चंद्राकर ने ग्राम पंचायत केरलपाल एवं पालकी में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्मित करने के संबंध में स्व सहायता समूह एवं गोबर प्रबंधन समिति से चर्चा की। उन्होंने गौठानों में समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद का उत्पादन, ब्रिकी तथा समूह को प्रदान की गयी राशि के संबंध में जाानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों में चल रहे कार्यों को पूरा करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी गतिवधियों को षुरू करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि षासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गौठानों में संचालित की जाये, जिससे गौठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आयमूलक गतिविधियांें को बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक पदाधिकारी मनरेगा, उपसंचालक कृषि श्री बीएस बघेल, कृशि महाविद्यालय की अधिष्ठाता सुश्री रत्ना नशीने, कृशि वैज्ञानिक कृशि विज्ञान केन्द्र डॉ देबेन्दु दास, उपसंचालक पशुपालन श्री पड़ौती, सहायक संचालक उद्यान श्री मोहन साहू कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ केवीके के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button