छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्णय पर युकां राष्टी्रय सचिव शाहिद ने जताया आभार

कहा मजदूरों की घर वापसी का खर्चा कांग्रेस द्वारा उठाये जाने का कदम सराहनीय

भिलाई। पूरे देश के मजदूरों की घर वापसी के लिए रेल खर्च कांग्रेस द्वारा वाहन किए जाने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद सभी राज्यों में कांग्रेस मजदूरों की घर वापसी का प्रयास तेज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद पूरे देश में इसका व्यापक स्वागत हो रहा है। मजदूरों का रेल खर्च उठाने के एलान के बाद युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया। मो शाहिद ने कहा कि कांग्रेस का सिपाही होने पर उन्हें गर्व है।

बता दें कि कोरोना संकट के दौरान श्रमिक वर्ग के हजारों लाखों लोग अलग अलग राज्यों में फंसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के भी मजदूर दीगर राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसे समय में जब मजदूरों की वापसी के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है तब अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी सामने आई और मजदूरों की वापसी में होने वाले रेल खर्च को कांग्रेस पार्टी वहन करने की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अभिनव पहल का स्वागत करते युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा से देशभर में फंसे श्रमिकों को अपने अपने गृह राज्य पहुंचने में मदद मिलेगी। इस निर्णय के लिए युवा कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हृदय से आभार है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button