छत्तीसगढ़

छ ग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की आम सभा सम्पन्न Concluded the general meeting of the Scheduled Tribes Government Servants Development Association

 

*छ ग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की आम सभा सम्पन्न*
*_दूसरा बार कमान सम्हाला दिलीप कुमार धुर्वे_*

दिन-रविवार को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ कवर्धा की आम सभा बैठक सर्व कर्मचारी भवन कवर्धा में आयोजित किया गया। जिसमें जिला के निर्देशानुसार कबीरधाम के सामाजिक परिसीमन  पाँच ब्लाक में एक ही दिन ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव/मनोनयन किया जाना तय अनुसार सभी ब्लाको में सामाजिक रूढ़ि प्रथा को महत्व देते हुए कवर्धा में दिलीप कुमार धुर्वे को दूसरा बार ब्लाक अध्यक्ष की पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आये थे। किन्तु  बैठक में उपस्थित,संगठन सदस्य, अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा मनोनयन की रास्ता निकालते हुए प्रस्तावक, समर्थक, व प्रत्याशी द्वारा आपसी समझौता कर अपने रूढ़ि परंपरा को संगठन में लागू करने की फैसला लेते हुए सर्वसम्मति से मनोनयन की प्रक्रिया द्वारा दिलीप कुमार धुर्वे की पिछले तीन वर्षों में संगठन,समाज के प्रति समर्पण, मेहनत नि:स्वार्थ सेवा  करने की लगन ने संगठन की दिलो में समाया हुआ था।
माननीय अंजोर सिंह सिदार ने बताया कि सैकड़ो के तादाद में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा तिरु.-दिलीप कुमार धुर्वे जी को ब्लाक अध्यक्ष, तिरु-ब्रिज मेरावी जी कार्यकारी अध्यक्ष तिरु तिहारी लाल नेताम,तिरु चंद्रकली मेरावी,तिरु पुष्पराज सिंह धुर्वे उपाध्यक्ष तिरु रामावतार सिंह धुर्वे ,तिरु प्रदीप पैकरा सचिव,तिरु हितेन्द्र कुमार सोम महासचिव व तिरु बेदू सिंह धुर्वे कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में मनोनयन/चुनाव प्रभारी माननीय अंजोर सिंह सिदार जिला उपाध्यक्ष ,रोहित धुर्वे जिला सचिव,प्रकाश भुआर्य संयुक्त सचिव व  रामबिलास पोर्ते, पदुम लाल धुर्वे, पुष्पमनी पैकरा, गेंदलाल मरकाम जी के दिशा निर्देशन में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से माननीय आसकरण सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष, डॉ केशव ध्रुव जी महासचिव, मानकुंवर धुमकेति जी, जे.एल.पन्द्रो जी, एन एल धुमकेति जी,एम आर मंडावी जी,रामचरण खुसरो जी, कुसुमलता धुर्वे जी, रामकिशोर पैकरा जी, संजय धुर्वे जी, अनिता सैयाम जी, योगेंद्र कश्यप जी, सी एल ढाले जी, मनोज कुमार उईके जी, गुप्ता कुंजाम जी, अमर सिंह धुर्वे जी, हुक्मी चंद धुर्वे जी आदि उपस्थित थे।

दिलीप कुमार धुर्वे
ब्लाक अध्यक्ष कवर्धा
छ ग अनुसूचित जनजाति शास.सेवक विकास संघ

Related Articles

Back to top button