Uncategorized

श्री कृष्ण की झांकी के साथ निकले बच्चे राधा कृष्ण के रूप में — कृष्णा विहार कॉलोनी में मटकी फोड के साथ झांकी निकाली गई, नृत्य, गायन का आयोजन कर मनाया जन्माष्टमी

जांजगीर-चांपा। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ कृष्णा विहार कॉलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही बच्चे राधा, कृष्ण के रूप में कॉलोनी की झांकी में शामिल होकर निकले। कृष्ण जन्माष्टमी पर कॉलोनी में मटकीफोड का आयोजन एवं रस्साकसी, आंख पर पट्टी बांधकर मटकी फोड का आयोजन भी हुआ। संगीतमय संध्या कार्यक्रम में पहुंचकर नृत्य, गायन, वादन का आयोजन हुआ। भजन संध्या के बाद रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ प्रसाद वितरण किया गया।


कॉलोनीवासियों ने जन्माष्टमी पर्व पर अपने घरों के आगे गोबर से लीपकर, रंगोली बनाकर, बंधनवार बांधकर शुरूआत की। राधा माधव मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी कॉलोनी के प्रत्येक घर के सामने से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग, बच्चे शामिल हुए। झांकी के साथ छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में चल रहे थे। इस दौरान कॉलोनी के युवा गोविंदाओं ने मटकी फोडकर उत्साह के साथ डांस किया। झांकी के बाद कॉलोनी के गार्डन में रस्साकसी एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। संध्याकालीन बच्चों ने समूह नृत्य, गायन एवं श्लोक की प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया। डांस करने वालों में पीहू, बरखा, पलक पांडे, साक्षी महतो, भव्या सिंह, रिवंश कुमार, जया, तनु, इप्शिता शर्मा, अनन्या दास, कृतिका चंद्रा, नैना, काव्या, श्रेया, प्रची, प्रज्ञा, निक्की, पूर्वा, ऋषिका, भूमि आरोही, रूचि, सृष्टि, , पीहू, भूमिका झालरिया, वेदिका चंद्रा, लिशा चदं्रा, रश्मि, सखी गु्रप, अदिति सोनी आदि शामिल हुए। तो वहीं श्लोक, भजन काव्या, नैना, पूर्वा कल्चुरी, आरव दुबे, वेदांश यादव, भूमिका, निक्की गढवाल, साक्षी तिवारी, लवित भोमिया, इप्शिता शर्मा, आरोही, भूमि, काव्या राठौर, वरूण वकावले,, विराट सिंह, मोक्ष तिवारी, पार्थ अग्रवाल, वेदिका चंद्रा, पुष्पांजलि गभेल, राकेश कल्चुरी आदि ने गाया। देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम श्री शिव के द्वारा के किया गया। इसके उपरांत 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कॉलोनी में सभी के सहयोग से कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डांस, गायन कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती शशि साहू, श्रीमती जयंती यादव, देवेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, मनोज चंद्रा, सुमित राय, श्री विनोद अंचल, सौरभ शर्मा, संजय बरगाह, तरूण कैवर्त, डॉ अजय राठौर, कमलेश दास, आशीष कश्यप, चंदन झा, विजय राठौर, विश्वजीत राठौर, शरद भूमिया, अविष्कार भट्ट, पुष्पेन्द्र साहू, विभा सोनी, रानी तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button