देश दुनिया

बैंक में FD कराने से पहले इन बैंकों के चेक कर लें रेट्स, 7.25% से ज्यादा मिल रहा ब्याजThe girl became her own kidnapper, running away with her lover, demanded 20 lakh rupees in ransom from the family members Before getting FD in the bank, check the rates of these banks, interest is getting more than 7.25%

नई दिल्ली. अगर आप पैसों का निवेश (Invest) करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिक्स्ड डिपाजिट (fixed Deposits) एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. एफडी (FD) के लिए बैंक हमेशा सेफ विकल्प होता है. आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जो एफडी करने पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. आमतौर पर सभी बैंक एफडी की रकम और मैच्योरिटी अवधि के आधार पर ब्याज देते हैं. सीनियर सिटीजंस को बैंक अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं. चलिए इस बारे में डिटेल में जान लेते हैं.

आइए आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक आपको किस रेट पर ब्याज दे रहा है

 

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank ): 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के मेच्योरिटी पीरियड में FD पर 3 फीसदी से 7.5 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है.

 

7 से 14 दिन: 3.00% (सामान्य नागरिक) / 3.50 % (वरिष्ठ नागरिक)
15 से 29 दिन: 3.00% (सामान्य नागरिक) / 3.50% (वरिष्ठ नागरिक)
30 से 45 दिन: 3.00% (सामान्य नागरिक) / 3.50% (वरिष्ठ नागरिक)
46 से 90 दिन: 3.50% (सामान्य नागरिक) / 4.00% (वरिष्ठ नागरिक)
91 से 180 दिन: 4.00% (सामान्य नागरिक) / 4.50% (वरिष्ठ नागरिक)
181 से 365 दिन: 5.00% (सामान्य नागरिक)/ 5.50% (वरिष्ठ नागरिक)
366 से 729 दिन: 6.75% (सामान्य नागरिक)/ 7.25% (वरिष्ठ नागरिक)
730 से 1095 दिनों से कम: 6.75% (सामान्य नागरिक)/ 7.25% (वरिष्ठ नागरिक)
777 दिन: 7.00% (सामान्य नागरिक)/ 7.50% (वरिष्ठ नागरिक)

 

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank): ये बैंक 7 दिनों से 10 साल तक के लिए FD पर 2.5 फीसदी से 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

7 से 14 दिन: 2.50% (सामान्य नागरिक) / 3.00% (वरिष्ठ नागरिक)
15 से 60 दिन: 3.00% (सामान्य नागरिक) / 3.50% (वरिष्ठ नागरिक)
61 से 90 दिन: 3.75% (सामान्य नागरिक) / 4.25 % (वरिष्ठ नागरिक)
91 से 180 दिन: 4.50 % (सामान्य नागरिक) / 5.00 % (वरिष्ठ नागरिक)
181 से 364 दिन: 5.50% (सामान्य नागरिक)/ 6.00% (वरिष्ठ नागरिक)
1 साल: 6.25% (सामान्य नागरिक) / 6.75% (वरिष्ठ नागरिक)
1 से 2 साल: 6.50% (सामान्य नागरिक)/ 7.00% (वरिष्ठ नागरिक)
2 से 3 साल: 6.50% (सामान्य नागरिक)/ 7.00% (वरिष्ठ नागरिक)
3 से 5 साल: 6.75% (सामान्य नागरिक) / 7.25% (वरिष्ठ नागरिक)

 

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank): ये बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक एफडी पर 3 से 7 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.

 

7 से 45 दिन: 3.00% (सामान्य नागरिक) / 3.50% (वरिष्ठ नागरिक)
46 से 90 दिन: 3.25% (सामान्य नागरिक) / 3.75% (वरिष्ठ नागरिक)
91 से 180 दिन: 4.00% (सामान्य नागरिक) / 4.50% (वरिष्ठ नागरिक)
181 से 364 दिन: 5.75% (सामान्य नागरिक) / 6.25% (वरिष्ठ नागरिक)
365 से 699 दिन: 6.25% (सामान्य नागरिक) / 6.75% (वरिष्ठ नागरिक)
700 दिन: 6.75% (सामान्य नागरिक)/ 7.25% (वरिष्ठ नागरिक)

 

Related Articles

Back to top button