छत्तीसगढ़

जिले में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने लगाई एक मेंहदी स्वीप की। स्वीप के तहत चलाया गया एक मेहंदी स्वीप की अभियान।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने, मतदान के लिए प्रेरित करने एवं मतदान संबंधी शिक्षा प्रदाय करने व्यापक स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों सहित ग्रामीणवासियों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जोड़ा गया। जागरूकता अभियान के क्रम में स्वीप के तहत जिले में महिला मतदाताओं एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लड़कियों को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप की मेंहदी अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विकासखण्डों से स्व सहायता समूहों की 1 लाख 31 हजार 974 दीदियों सहित 1 लाख 30 हजार 140 अन्य महिलाओं एवं लड़कियों ने बड़े ही उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button