छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

धमधा मंडल में चला भाजपा का जिला सदस्यता अभियान

दुर्ग। सर्वव्यापी भाजपा के ध्येयवाक्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के स्वप्न को पूरा करने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ‘संगठन पर्व – सदस्यता अभियान 2019’ के तहत  सदस्यता अभियान का धमधा मंडल में मंगलवार को जिला सदस्यता अभियान प्रमुख  शिव चंद्राकर, वरिष्ठ नेता एवं सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी कांतिलाल बोथरा के प्रमुख उपस्थिति एवं पूर्व संसदीय सचिव व छाया विधायक साजा लाभचंद बाफना की विशेष उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।*

कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए शिव चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जो नए भारत के उदय की पहचान है नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुँचाने का कार्य किया है मोदी के नए भारत के निर्माण को पूरा करने एवं उनके हाथों को मजबूत करने आप सभी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़े संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 में अपनी सहभागिता निभा कर भारत को और भी ज्यादा मजबूत व सशक्त बनाये। अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमन यादव, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल महामंत्री द्वय रोहित राजपूत व अशोक यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भगत वर्मा, जिला भाजयुमों सोशल मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अरुणि दानी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौहान, लोकेंद्र ब्रम्हभट्ट, चेतन सोनकर, राजेश जैन, प्रदीप मरकाम, बबला खान, लाला सिंह ठाकुर, दिशान सिन्हा, टीकम वर्मा, टीकम पटेल, संजू ढीमर, व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button