श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यो ने गोद लिए वृक्ष

भिलाई/ सावन के पवित्र मास मे वृक्षारोपण किया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिलाध्यक्ष डा. विभा सिंह ने बताया की हम सभी सदस्य वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों को गोद लेगे,तथा आज का वृक्षारोपण अपने पूर्वजो की स्मृति मे करेंगे और उसका रख रखाव हम सब मिलकर करेगे। इस वृक्षारोपण का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढी को स्वस्थ पर्यावरण धरोहर के रूप मे प्रदान करना। आज हम सब ने उन्ही पेड़ो को रोपा है जिनसे पर्यावरण स्वछ हो। शिव जी के कण्ठ पर शोभित होने वाले रुद्राक्ष का वृक्ष रोपित किया तत्पश्चात विल्वपत्र का वृक्ष, आंवला, पीपल, आम,नीम बट,जामुन, कचनार के वृक्ष लगाऐ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू सिंह एवं अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह तोमर प्रांत अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेनाजी ने की। कार्यक्रम मे राजश्री नायडू, करुणा सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश ,गायत्री राठौर, किरण सिंह शशीप्रभा सिंह, सरोज सिंह, माला सिंह ,पूनम सिंह, श्यामा सिंह, मनीषा सिंह,सरिता सिंह ,रीता पुरी,किरण सिंह अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष, वीरभद्र सिंह, शिशिर सिंह, उदय सिंह धनंजय सिंह, मनोज तोमर, पृथ्वीराज सिंह, राजा सिंह, विक्रम सिंह,रणजीत सिंह, हर्ष सिंह, ब्रजकिशोर सिंह,पंचम सिंह, उपेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, जय सिंह, बसंतभारती, आरती, अनीता रहे।


