प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष साहू पहुंचे रतनपुर मां महामाया के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रतनपुर__प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला प्रभारी श्री मोतीलाल साहू आज शनिवार दोपहर 11:00 बजे रतनपुर पहुंचे रतनपुर आने के पश्चात साहू जी सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी रतनपुर दरबार में पहुंचे व मां महामाया का पूजा अर्चना के साथ-साथ प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की दर्शन लाभ पाने के बाद साहू मंदिर कार्यालय में उनका माँ महामाया का छायाचित्र एवम माँ की चुनरी उनको भेंट की गई ,
इसके पश्चात साहू रतनपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया साहू ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगे की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा किया इस दौरान रविंद्र दुबे तिरिथ यादव मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष रतनपुर ज्ञानेंद्र कश्यप,बबलू कश्यप किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,लवकुश कश्यप, सुरेश सोनी , अजय महावर ,आतिश ठाकुर,हर्ष पटेल ,कुणाल सारथी,उषा चौहान ,ज्वाला कौशिक,नीरज यादव मनोज कश्यप,राजू मानिकपुरी, अखिल गुप्ता,प्रेमांशु तिवारी एवं भाजपा आईटी सेल प्रभारी सुधाकर तंबोली व मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे