छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार प्रदान वर्ष 2022 के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारितOnline application invited for registration of trade union The last date for submitting online nomination proposals for the year 2022 for the award of Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri is 15 September

पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कार प्रदान वर्ष 2022 के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित

कवर्धा, 07 अगस्त 2021। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार, अर्थात, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्य श्री, वर्ष 2022 के पुरस्कारों के लिए योग्य, पात्र व्यक्तियों का नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामंकन/सिफारिश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाईन से प्राप्त ऑनलाईन नामंकन/सिफारिश पर विचार नहीं किया जाएगा। राज्य शासन के श्रमायुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय से इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश का विवरण दिया गया है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान एवं नियमावली ीजजचेरूध्ध्चंकउूंंतकेंण्हवअण्पद पर देखा जा सकता है।
पद्म पुरस्कार, अर्थात, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्य श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती हैं। इस पुरस्कार में ‘‘उत्कृष्ट कार्य‘‘ को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों नागरिक सेवा व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना, इन पुरस्कारों के पात्र हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्चंकउूंंतकेंण्हवअण्पद हैं। इन पुरस्कारों के लिए सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के साथ-साथ अनेक अन्य स्त्रोतों से भी नामांकन आमंत्रित करने की परंपरा है ताकि इन पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा सकें। पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्चंकउूंंतकेंण्हवअण्पद पर स्वीकार की जाएंगी जिसे इसी उददेश्य के लिए डिजाइन किया गया हैं। नामांकन/सिफारिश में अनुशंसित व्यक्ति की उससे संबन्धित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप में प्रशस्ति प्रत्र (अधिकतम 800 शब्द) सहित उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूपमें उल्लिखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। किसी व्यक्ति की ऑनलाईन सिफारिश करते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी आवश्यक विवरण ठीक से भरं गए हैं। ऑनलाईन सिफारिश करने की क्रमवार प्रक्रिया उपर्युक्त वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्चंकउूंंतकेंण्हवअण्पद पर बताई गई है। अतीत में देखा गया है कि बड़ी संख्या में व्यक्तियों के संबंध में नामांकन प्राप्त होते हैं। लेकिन असाधरण योगदान के बावजूद कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम पर विचार नहीं किया जाता हैं। ज्यादातर ऐसे लोगों की मुख्य रूप से इस कारण से अनदेखे रहने की संभावना रहती है कि उनहे अपने सार्वजनिक जीवन में प्रचार या प्रमुखता की आकांक्षा नहीं रहती है। इसलिए, अनुरोध है कि ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने के पूरे प्रसास किए जाएं जिनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियां सम्मान योग्य हैं, और उनका उपयुक्त नामांकन किया जाए। यह उल्लेख करना आवश्यक है कि ऐसे योग्य व्यक्तियों के सम्मान से इन पुरस्कारां की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उपर्युक्त पृष्ठभूमि में, अनुरोध करता हूंॅ कि कृप्या गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्य पुरस्कार के लिए उपयुक्त नामांकन प्रेषित करें। इस संबंध में, यह सुझाव दिया जाता है कि आप पहचान, विचार और अपनी संस्कृति/नामांकन को अंतिम रूप देते समय, निम्रलिखित बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए जिन व्यक्तियों की सिफारिश की गई है, उनकी जीवनभर की उपलब्धि को देखते हुए, वे इस पुरस्कार के सर्वथा योग्य हां। चयन के लिए मानदंड अनिवार्य रूप से अत्यंत उत्कृष्ट होना चाहिए और इन पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों की सिफारिश करते समय उच्चतम मानदंडां के आधार को अपनाना चाहिए। पुरस्कार के लिए अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियों में सार्वजनिक सेवा एक वांछनीय घटक होगा। चूंकि पद्म पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, इसलिए यह भी विचार किया जाना चाहिए कि क्या अनुशंसित व्यक्ति को इससे पहले उनके संबंधित क्षेत्र में किसी राष्ट्रीय पुरस्कार या राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है अथवा नहीं। इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गो, जैसे अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों, आदि में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के प्रसास किए जाएं जो पुरस्कार के लिए विचार किए जाने के हकदार हैं। यह पुरस्कार आमतौर पर मरणोपरांत नहीं दिया जाता हैं। तथापि, अत्यंत पात्र मामलों मे, सरकार मरणोपरांत पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है, यदि सम्मानित किए जाने वालें व्यक्ति का निधन हाल ही के उस गणतंत्र दिवस से पहले एक वर्ष की अवधि केे भीतर हुआ हो, जिस पर पुरस्कार ही घोषणा किए जाने का प्रस्ताव हैं। उच्चतर श्रेणी के पद्य पुरस्कार के लिए उस व्यक्ति के बारें में भी विचार किया जा सकता है जिन्हें यह पुरस्कार पहले प्रदान किया गया हो, बषर्ते इस बीच कम से कम पांच साल की अवधि बीत गई हो। हालांकि, असाधारण रूप से पात्र मामलों में छूट देने पर भी विचार किया जा सकता है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक पद्य पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश का कार्य 1 जून, 2021 से शुरू होगा और नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2021 है। अंतिम तिथि का सख्ती से पालन किया जाए क्योंकि 1 जून, 2021 से 15 सितम्बर, 2021 के बीच पा्रप्त नामांकनों पर ही विचार किया जाएगा। यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि केवल ऑनलाइन प्राप्त नामांकन/सिफारिशों पर ही विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button