खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम क्षेत्र की महिलाओं को राखी बनाने दिया गया प्रशिक्षण Women of Risali corporation area were given training to make rakhi

भिलाई/ महिलाओं को अपने पैर पर खड़े करने सरकार न केवल आर्थीक मदद कर रही है, बल्कि समय समय पर हुनर सीखाने कार्यशाला का आयोजन भी रिसाली निगम के माध्यम से कर रही है। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम क्षेत्र की महिलाओं के लिए राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में 20 से अधिक महिलाएं शामिल थी। जिन्होंने राखी बनाने का हुनर सीखा।

आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया वे निगम क्षेत्र की ऐसी महिलाओं का समूह बनवा रहे है जिनकी माली हालत बहुत अच्छी नहीं हैं, समूह का पंजीयन भी किया जा रहा है। पंजीयन पश्चात राष्ट्रीय आजीवका मिशन के योजना के तहत महिला स्वसहायता समूह को आर्थिक मदद  दिलाई जाती है। साथ ही उन्हें मार्केट को समझाने और व्यापार को बताने कार्यशाला का आयेजन किया जाता है। इसके बाद महिलाएं सीखे गए हुनर का बखूबी उपयोग करती है।
त्यौहारी बाजार को बताया बेहतर

शनिवार को महिला स्वसहायता (क्षेत्रीय स्तर की समूह) की सद्स्यों को राखी बनाने का प्रशीक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर लावण्या ने बताया कि राखी हर महिलाएं खरीदती है। प्रत्येक महिलाओं का अपना सर्कल होता है। चेनल बनाकर अगर वे हाथ से तैयार राखी स्थानीय स्तर पर बेचती है तो वे घर बैठे राखी से काफी मुनाफा कमा सकती है। महिलाओं को वर्तमान समय में किस तरह की राखी प्रचलित हैं इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, मिशन मैनेजर आयरा आनंद बघेल, सामुदायीक संगठिका ललीता साहू, कुंजेश्वरी साहू, लता महानंद आदि शामिल थे।
कुछ करने उठाया कदम

प्रतिज्ञा क्षेत्र स्तरी संगठन बर्तन चौक ने मसाला गृह उद्योग का संचालन कर रही हैं, वहीं राष्ट्रीय क्षेत्र स्तरीय संगठन व संगवारी क्षेत्र स्तरीय संगठन ने भी योजना तैयार कर राखी बनाने व कैन्टीन संचालन और राखी व थैला बनाने का कार्य शुरू किया है। तीनों संगठन में 20-20 महिला सद्स्यों की टोली है।

Related Articles

Back to top button