खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सेवानिवृत्त होने के पश्चात निगम प्रशासन ने 6 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई After retiring, the corporation administration gave a respectful farewell to 6 employees

भिलाई/  62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के 6 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना काल से निपटने के लिए प्रेरित किए। निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया! उन्होंने आगे कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने, उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी निगम परिवार हिस्सा का बनकर रहेंगे, किसी भी समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन हमेशा साथ रहेगा। उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है। निगम के विभिन्न उपलब्धियों में इनकी भूमिका रही है। सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय पिता गिरधर उपाध्याय सहायक अधीक्षक राजस्व विभाग, गणेश राम हरमुख पिता स्व. समारू हरमुख पम्प सहायक संपदा विभाग, मोहन अग्रवाल पिता भागवत प्रसाद पम्प सहायक योजना विभाग, योगेश्वर पाण्डेय पिता स्व. सेवक राम चैकीदार जोन 04, श्रीमती कुसुम बाई पति मानिक सफाई कामगार जोन 02 एवं श्रीमती बिन्दु बाई पति सुदामा सफाई कामगार जोन 01 विदाई दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, अजय शुक्ला, विष्णु चंद्राकर कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button