Uncategorized
विस अध्यक्ष के आदेश के बाद भी दिव्यांग को नही मिला ट्रायसायकल, प्रशासनिक महकमे के आगे लाचार है जनता
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
जांजगीर चाम्पा – विस अध्यक्ष चरण दास महंत के जांजगीर चाम्पा प्रवास पर स्व बिसाहु दास महंत बालोद्यान पर कइ पैरो से दिव्यांगो को बैटरी चलित ट्रायसायकल का वितरण किया जा रहा था इसी को देखकर चाम्पा के घनश्याम सराफ जो दोनो पैरो से दिव्यांग है उसने विस अध्यक्ष से ट्रायसायकल के लिए निवेदन किया जिस पर त्वरित रूप से उक्त दिव्यांग को ट्रायसायकल देने को कहा गया लेकिन जिला स्तर के अधिकारियो ने विस अध्यक्ष के सामने हामी तो भर दी लेकिन दिव्यांग घनश्याम सराफ को ट्रायसायकल नही दिया गया जिससे जांजगीर चाम्पा जिले मे प्रशासनिक लचरपन को समझा जा सकता है