छत्तीसगढ़राजनीतिक

गौतम अडानी व भूपेश बघेल की मिलीभगत और घोटाले पर भाजपा मौन – सुनील केशरवानी

कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को बेचने का किया सौदा- सुनील केशरवानी

वन एवं वन्यप्राणीयो को सीधा नुकसान- सुनील केशरवानी

छत्तीसगढ़ में “ABCD” डील जारी, “अडानी भूपेश कोयला डीज़ल” डील – सुनील केशरवानी

जोगी कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम जिलाधीश के नाम सौपा ज्ञापन

कवर्धा– लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र में ABCD (अडाणी ,भूपेश ,कोयला ,डीजल ) घोटाला को लेकर ED और CBI जांच की मांग को लेकर जोगी कांग्रेस द्वारा राज्यपाल अनुसुईया उइके जी के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौपा गया ,जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि कोविड की वजह से हजारों लोगो ने अपना आश्रय खोया ,किसी ने रोजगार खोया कई बच्चे अनाथ हो गए ,व्यपारियो का धंधा चौपट हो गया ,गरीबो को काम नही मिल रहा है अभी भी हॉस्पिटलो का हाल बुरा है ,प्राइवेट हॉस्पिटलों में लोग लुटे गए है इस पर राहत देने के लिए कोई योजना नही है लेकिन राहुल गांधी की कांग्रेस भूपेश सरकार की काली डील जारी है अडानी को छत्तीसगढ़ के बेचने का सौदा हो गया । लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र के जमीनों को रातों रात अडाणी को कोयला खनन के लिए दे दिया गया । हजारों पेड़ कटेंगे हजारों जीव जंतुवो का घर उजड़ेगा वहां हाथियों के लिए आरक्षित घर पर अब अडाणी का कब्जा हो जाएगा ।अडाणी के साथ आखिर क्यों इतनी दिलेरी दिखा रही है सरकार। इस डील में सरकार के मंत्रियों को अडानी द्वारा कितना हिस्सा दिया जा रहा है ?ये गम्भीर विषय है साथ मे बीजेपी भी इस मामले में चुप्पी साधी हुई है ।
शहर अध्यक्ष हिमांशु महोबे ने कहा कि जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी वचन दिये है कि हमारी सरकार बनते ही इस अडानी को बाहर करके जुर्माना के तौर पर सभी छत्तीसगढ़ियों के खाते में ₹1,00,000 एकमुश्त जमा कराने का आदेश देंगे और छत्तीसगढ़ को अडाणीगढ़ से बचाने के लिए सड़क से सदन और न्यायालय की लड़ाई लड़ी जावेगी टिंकू जैन, गणेश पात्रे, आशीष ठाकुर,दिलीप सोनी, आफताब खान, खिलेश कांत, ओमकार यादव,अयान सिद्दीकी, विक्रांत मानिकपुरी, धर्मेंद्र कौशल, धर्मेंद्र कश्यप सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button