छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

परिसीमन को लेकर जनसँख्या के आधार पर जो तथ्य सामने किया जा रहा है उससे वार्डों के पार्षद तथा जनता में आक्रोष

पार्षद समेत जनता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पंहुचे

 

दुर्ग. नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में गफलत का आरोप लगाते हुए वार्ड 18 शक्ति नगर के पार्षद दिलीप साहू शनिवार को मोर्चा लेकर कलक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूदा प्रस्ताव का विरोध करते हुए नए सिरे से परिसीमन की मांग की।

गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर में संभावित नगर निगम के चुनाव के लिए राज्य शासन के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीमन कराया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम के सभी 60 वार्डों का जनसंख्या के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है।

पार्षद दिलीप साहू इसमें अपने वार्ड के हिस्से काटकर दूसरे वार्ड में जोडऩे का निर्णय का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वार्ड के मूल हिस्से को काटकर पास के वार्ड में जोड़ दिया गया है। इससे वार्ड की मूल पहचान खत्म हो जाएगी।

आबादी का नहीं रखा ध्यान

पार्षद के साथ कलक्टोरेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वार्ड 18 में मौजूदा प्रस्ताव में 5066 आबादी रखी गई है। इस वार्ड से 1198 लोगों को अलग कर वार्ड 17 में जोड़ा गया है। इससे वार्ड 17 की आबादी 5914 हो गई है। यह आबादी वार्ड 18 की आबादी से 848 अधिक है। इस तरह आबादी का ध्यान नहीं रखा गया है।

डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पार्षद दिलीप साहू के साथ करीब आधा सैकड़ा महिलाएं मोर्चे के साथ कलक्टोरेट पहुंची। यहां जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परिसीमन में बदलाव की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने परिसीमन में बदलाव नहीं करने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Related Articles

Back to top button