भाजयुमों दुर्ग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश का हुआ स्वागत

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुर्ग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू का प्रवास कार्यक्रम के चौथे चरण में दुर्ग शहर के गंजपारा सदर मंडल व कसारीडीह बोरसी मंडल में उनके प्रथम आगमन पर मंडल पदाधिकारीगणों एवं युवा मोर्चा के द्वारा ढोल बाजे व पटाखें फोड़ कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों ने भी स्वागत किया। तत्पश्चात परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। साथ ही नितेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाना है।
और जनता की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ सड़क की लड़ाई युवाओं को लडऩे की बात कही और पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिला के चलने और नये युवाओं को पार्टी के विचार धारा से जोडऩे की अपील की
गंजपारा सदर मंडल में प्रवास के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मंडल महामंत्री द्वय राहुल पंडित व संदीप जैन, पार्षद व मंडल कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, प्रशांत जोशी व श्रीमती श्याम साव, मंडल मंत्री दीपक सिन्हा व ऋषि यादव, विक्रम प्रताप सिंह, चंद्रकांत साहू, कमल तिवारी, वरिष्ठ अब्दुल हमीद अंसारी, निरंजन दुबे, गणेश यादव, ईश्वर देवांगन, अनिल साहू व बड़ी संख्या में मंडल के युवा साथीगण उपस्थित थे।