खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस सेवा दल जिला दुर्ग ग्रामीण द्वारा सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई का जन्मदिन मनाया गया लक्ष्मी नरसिम्हा के नेतृत्व में

सबका संदेश के लिए राकेश जसपाल की रिपोर्ट ,

भिलाई-३ (15 जुलाई):- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लाल जी देसाई जी के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण में उत्सव की तरह मनाया। जिला अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा के नेतृत्व में गांधीनगर श्रमिक बस्ती में उपस्थित लोगों के साथ इस जन्मदिन को केक काटकर बनाया। मुख्य रूप से बस्ती के महिलाएं एवं छोटे बच्चे की उपस्थिति देखी गई। पी. लक्ष्मी नरसिम्हा ने अपने संबोधन में कहा कि जब से सेवादल की कमान लाल जी देसाई के हाथों पर आई है सेवादल परिवार बड़ी मजबूती और ताकत के साथ आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए सेवादल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा जिस प्रकार लाल जी देसाई जी के द्वारा ‘काम नहीं तो पद नहीं’  और  सेवादल में यंग ब्रिगेड एवं महिला विभाग की सुनिश्चित तरीके से व्यवस्था की गई है उसे सेवादल को एक नई दिशा मिली है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एल. बाला राजू रेड्डी ने कहा कि आज का दिन सेवादल परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है श्री लाल जी देसाई के जन्मदिन के विशेष अवसर पर हम सब उनके दीर्घायु एवं  उत्तम स्वास्थ्य  की कामना करते हैं। जनसेवा करना ही कांग्रेस सेवादल का मूल धर्म है जो कि हमें श्री लाल जी देसाई जी से सीखने को मिलती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह सचिव एवं नोटरी शीतल यादव, प्रदेश सचिव अनिल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपाल नाविक,लवेश मदनकर, स्थानीय पार्षद, भैरव सिंह सोनवानी, पुरैना पार्षद,   गीता सिंह घेरा , मानव सिंह, मन्नू लाल सोनी जिला सचिव, मनिंदर सिंह,  सविता जंगम ब्लॉक अध्यक्ष, विष्णु कुमार बंजारे, सतविंदर कौर, राहुल परघनिया, एवं स्थानीय लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button