खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के बैठक में पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हिन्दु,मुस्लिम नही बल्कि सबसे पहला धर्म मानवता का है-मनीष पाण्डेय  

भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा समिति की मुख्य शाखा की परिचयात्मक बैठक का आय़ोजन किया गया। साथ ही साथ सभी पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू, युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय उपस्थित थे। इस दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समिति की रीति. नीति एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं और विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही समिति को और मजबूत बनाते हुए सामाजिक स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाने का आह्वान किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों का गमछा एवं डायरी.पेन के साथ सम्मान किया गया।
् कार्यक्रम की शुरूआत सभी पदाधिकारियों के परिचय के साथ हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। सभी पदाधिकारियों ने इस दौरान समिति के कोर ग्रुप सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में कार्य करने के लिए संगठन का सदस्य बनाये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समिति के मूल उद्देश्य और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन के विस्तारीकरण तथा संगठन कैसे मजबूत हो सके इस पर अपनी बात रखी।
समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इस दौरान सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमने जो धर्म बनाया है हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई ये कोई धर्म नहीं है ये धर्म के पर्याय है सबसे पहला धर्म मानव धर्म है।  उन्होंने इंसानियत को सबसे उचा स्थान देते हुए पूरे भिलाई के साथ.साथ पूरे छत्तीसगढ़ में राम राज्य की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि समिति निरंतर 36 वर्षों से हिन्दुत्व का ध्वज उठाए आगे बढ़ रही है। वर्ष 1986 से लेकर वर्ष 2021 तक समिति द्वारा हिन्दुत्व का भाव लेकर लगभग 1000 से अधिक मंदिरों से आज ध्वजयात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम जिन्होंने इस संसार को मार्गदर्शन दिया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आज समिति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमारी प्रेरणा है, जिनके अनुरूप आज हम राष्ट्र्र औऱ हिन्दुत्व की रक्षा की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम को  प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर,  समिति के जिलाध्यक्ष सेवकराम साहू ने अपने विचार रखे।
इस दौरान मुख्य रूप से श्याम लाल साहू, एंजन लाल चन्द्राकर, तेज बहादुर सिंह, लालचंद मौर्य, मुरलीधर अग्रवाल, धीरज शुक्ला, विष्णु पाठक, अरविन्द जैन, योगेन्द्र पाण्डेय, राजू श्रीवास्तव, केके तिवारी, रविन्द्र भगत,  भागचंद जैन, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा, मदन सेन, चिन्ना केशवलू, रेखराम बंछोर, जोगिन्दर शर्मा, मनीष अग्रवाल, विपिन सिंह, मोहन तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, जयशंकर चौधरी, केएल श्रीवास्तव, गुरनाम सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, अनिल सोनी, आरपी सिंह, अशोक यादव, राजकुमार सॉव, संजय सिंह राठौर, रविन्द्र चौहान, संदीप शर्मा, गुलाब सिंह परमार, प्रकाश राव सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button