खास खबरछत्तीसगढ़

पार्षद व सभापति शमशाद बेगम ने मंत्री का जताया आभार

जिला प्रतिनिधि जीवन यादव कवर्धा,बोडला। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति को लेकर पार्षद व सभापति शमशाद बेगम ने कैबनेट मंत्री, मो. अकबर भाई जी का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती बेगम ने बताया कि नगर विकास के लिए परिषद व जनप्रतिनिधि प्रतिबद्व है। सभापति ने कहा विकास की नई दिशा तय करने के लिए हमारे मार्ग दर्शक कैबिनेट मंत्री के अनुशंसा से नगर के 15 वार्डो में 311 प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति पर उन्हाेने आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा किसी कारण वश जिन लोगों की आवास की स्वीकृति रूकी हुई है। उन्हे भी जल्द आवास मिले भरसक प्रयास रहेगी।

Related Articles

Back to top button