खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आईपीएस प्रशांत अग्रवाल ने संभाली दुर्ग जिले की कमान

प्रशांत ठाकुर को दी गई विदाई उनका कार्यकाल रहा बेहतर !

भिलाई/ दुर्ग जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार लगभग 12:00 बजे दुर्ग जिले का पदभार  ग्रहण किया, हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किए गए आईपीएस तबादला आदेश के तहत प्रशांत अग्रवाल को दुर्ग जिले की जिम्मेदारी दी गई. जिसे आज प्रशांत अग्रवाल ने ग्रहण किया. बता दे आपको प्रशांत अग्रवाल इससे पूर्व बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा जैसे जिलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. दुर्ग जिला क्योंकि वीवीआइपी जिला होने के कारण यंग एवं डायनामिक आईपीएस प्रशांत अग्रवाल को सूबे के मुखिया भूपेश बघेल व डीजीपी डीएम अवस्थी ने दुर्ग जिले की कमान प्रशांत अग्रवाल को सौंपी है.. इससे पूर्व रहे प्रशांत ठाकुर के द्वारा भी पिछले 1 वर्ष तक क्राईम डिटेक्शन के साथ-साथ करोना काल एवं लॉकडाउन में भी दुर्ग पुलिस ने आम जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर इस जिले में बेहतर कार्य किया है !

बेसिक पुलिसिंग को इम्प्रूव करने पर फ़ोकस, क्राइम प्रिवेन्शन पर ज़ोर, थाना प्रभारी जुआ सट्टा नशे के अवैध कारोबार जैसी सामाजिक बुराइयों और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने, युवाओं को नशे और अपराध की तरफ़ से जाने से रोकने का हर सम्भव प्रयास करें, ऐसी गतिविधियों में पुलिसवालों का इन्वॉल्व्मेंट बर्दाश्त नहीं होगा, सभी पुलिस अधिकारी टीमवर्क की भावना से काम करें, कामों में चुस्ती लाएँ. सक्रिय रहें. घटनाओं में स्लो रेस्पॉन्स वाले सुस्त अधिकारियों के लिए जगह नहीं, फ़रियादीयो कि साथ अच्छा व्यवहार हो, घटनाओं और कंप्लेंट्स में फ़र्स्ट  रेस्पॉन्स इम्प्रूव करें। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के वर्क कल्चर इम्प्रूव करने और कार्यों में और प्रोफेशनलिज्म लाने का प्रयास रहेगा। ट्रैफ़िक की समस्या के सम्बंध में पूर्व के अधिकारियों ने भी इस विषय पर काम किया है, उनके अच्छे प्लान को आगे बढ़ाएँगे, और समस्याओं का रिव्यू करते हुए सभी स्टोकहोल्डर से मिलकर ट्रैफ़िक को स्मूथ रखने का प्रयास करेंगे। माननीय मुख्यमंत्रीजी और माननीय गृहमंत्रीजी के द्वारा चिट फंड प्रकरणों में रक़म वापसी की प्रक्रिया के निर्देश दिए हैं, इन प्रकरणों की रेगुलर समीक्षा कर इस प्रक्रिया में और गति लायी जाएगी। पुलिस थानों और शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. ज़िले की समस्याओं को समझ कर प्राथमिकताएँ तय की जाएँगी। चोरी, नक़ब्ज़नी, महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध जैसे अपराधों में कमी लाने के लिए कम्युनिटी के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर , संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  कवीलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, आकाश राव गिरेपुंजे, सीएसपी छावनी  विश्वास चंद्राकर, सीएसपी भिलाई नगर  राकेश जोशी,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक  निशांत पाठक सहित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button