Uncategorized

Amit Shah Warned Naxalites: ‘सरेंडर करें नहीं तो उखाड़ फेकेंगे’, कांकेर में गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को दी खुली चेतावनी…

Amit Shah Warned Naxalites: कांकेर। देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। अपने दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री शाह कांकेर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने नाहरदेव मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के देवी देवताओं को प्रणाम कर के किया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर की सभा में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर भी बयान दिया।

Read more: JP Nadda in Lormi: छत्तीसगढ़ में गरजे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस ने सिर्फ लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया… 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आई। कांग्रेस ने कई सैलून तक राम मामंदिर निर्माण पर रोक लगाए रखी। पीएम मोदी के पास उनके 10 साल के काम का सर्टिफिकेट है। भाजपा की सरकार ने केंद्र की योजनाओं ने घर घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभ पहुंचाया। गृहमंत्री शाह ने कांकेर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को फ्री इलाज दिया जाएगा।

गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं।” भाजपा का कहना है सबसे पहला हक़ गरीबो का आदिवासियों दलितो का है।

नक्सलवाद पर बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन नक्सलवाद के खिलाफ कोई काम नहीं किया गया। भाजपा की सरकार बने 4 महीने ही हुए हैं और 90 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। 200 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि, नक्सली या तो सरेंडर कर दे या फिर लड़ाई का परिणाम तो सबको पता ही है। भाजपा को एक बार फिर मौका दीजिए दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।

Read more: Balod Home Voting: होम वोटिंग में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं में दिखा उत्साह, मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में निभाई सहभागिता 

Amit Shah Warned Naxalites: इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, नक्सलवाद की समाप्ति के साथ साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा सरकार अग्रसर है। मनमोहन सिंह की सरकार ने 10 साल में छत्तीसगढ़ को केवल 77 हजार करोड़ दिए और पीएम मोदी ने 10 साला में छत्तीसगढ़ को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। देशभर में 2029 तक मुफ्त राशन योजना जारी रहेगी। नल से पानी की तरह घर मे अब रसोई गैस उपलब्ध होगी।

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button