छत्तीसगढ़

जिला और विकासखंड स्तर पर जल शक्ति केंद्र स्थापित, जिला पंचायत सीईओ होंगे नोडल अधिकारी ,जिला और विकासखंड स्तर पर जल शक्ति केंद्र स्थापित,जिला पंचायत सीईओ होंगे नोडल अधिकारी

जिला और विकासखंड स्तर पर जल शक्ति केंद्र स्थापित,
जिला पंचायत सीईओ होंगे नोडल अधिकारी ,
जांजगीर-चापा ,15 जून, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग से जारी निर्देश के अनुसार जल शक्ति अभियान के कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में जल शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय समिति का गठन किया है। जिला स्तरीय समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।
जिला स्तरीय मास्टर प्लान बनाने एवं क्रियान्वयन हेतु समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा तकनिकी विशेषज्ञता के साथ जल संरचना आकलन, जल स्रोतों, जल भंडारों आदि संरचनाओं की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी। इस समिति में वन मंडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव बांगो जल प्रबंध संभाग, ईई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ईई ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संचालक कृषि, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सदस्य होंगे।
विकासखंड स्तर समिति में संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। इस समिति में तहसीलदार, एसडीओ जल संसाधन संभाग, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अनुविभागीय बी अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग और अनुविभागीय अधिकारी कृषि एवं सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी सदस्य होंगे।
अजय शर्मा ब्यूरो

Related Articles

Back to top button