छत्तीसगढ़

भाजपा बेरला मंडल महिला मोर्चा कार्यकारिणी हुई घोषणा

सभी को साथ लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता – द्रौपती साहू

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बेरला मंडल अध्यक्ष द्रौपती साहू ने अवधेश सिंह चंदेल पूर्व विधायक बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी जिलाध्यक्ष बेमेतरा श्रीमती लता वर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बलराम पटेल मंडल अध्यक्ष बेरला की सहमति व मार्गदर्शन में अपने कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में बेरला मंडल के सभी शक्तिकेन्द्रों को धयान में रखते हुए जगह दिया गया है जिसमे 3 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 3 मंत्री 1 कोषाध्यक्ष 1 सहकोषाध्यक्ष 2 मीडिया विभाग व 1 कार्यलय प्रभारी की 13 कार्यकारिणी सदस्य 7 विशेष आमंत्रित सदस्य व 15 स्थायी आमंत्रित सदस्य है।
उपाध्यक्ष – प्रतिमा राजपूत,ललिता साहू, सीमा वर्मा,महामंत्री – निर्मला साहू,ज्योति सुराना मंत्री – पुष्पा साहू,पूर्णिमा साहू,माहेश्वरी बघेल कोषाध्यक्ष – कविता जैन सहकोषाध्यक्ष – शारदा टावरी कार्यलय प्रभारी – निकिता निषाद
कार्यकारिणी सदस्य -सरस्वती देवांगन,रूखमणी देवांगन,संगीता गायकवाड़,पुरइन साहू,कल्याणी साहू,गीता बाई, चंद्रकला कुर्रे,रमशीला साहू,पुष्पा श्रीवास,शेष कुमारी,संतोषी देहलहरे,लक्ष्मी साहू,रोशनी यादव
मोर्चा अध्यक्ष द्रौपती साहू ने कहा कि सभी मेरे मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य को साथ लेके चलना मेरी पहिली प्राथमिकता है वही कांग्रेस की झूठी सरकार ने महिलाओं को 1000 पेंसन व 75 साल वाले को 1500 देने का वादा वही शराबबंदी का वादा किया उन्हें आज ढाई साल बीत गया परन्तु कोई धयान नही इस मुद्दे को लेकर हम सरकार को घेरने की तैयारी करेंगे व 2023 विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएंगे।
इस अवसर पर बेरला मंडल के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने बधाई दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button