छत्तीसगढ़

मनरेगा के तहत् 1 करोड़ 18 लाख 98 हजार से ज्यादा के काम स्वीकृत मनरेगा के कार्य 1 करोड़ 18 लाख 98 हजार से अधिक के काम के काम

मनरेगा के तहत् 1 करोड़ 18 लाख 98 हजार से ज्यादा के काम स्वीकृत
 
नारायणपुर 9 जून, 2021- कोरोना काल में जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ओरछा विकासखंड के कोहकामेटा, मुरनार एवं उड़ीदगांव ग्राम पंचायत में भूमि समतलीकरण आदि कार्यों हेतु 4 लाख 24 हजार के 4 कार्य स्वीकृत किये गये है। वहीं नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तोयनार, हलामीमुंजमेटा, गढ़बेंगाल, दुग्गाबेंगाल, बोरपाल, बोरण्ड, बावड़ी, फरसगांव, बागबेड़ा और बागडांेगरी में निर्माण के 64 कार्यों हेतु 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार रूपये की मंजूरी दी गयी है। इन सभी कार्यों को योजना के प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत नारायणपुर/ओरछा को दिये गये हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button