खास खबरछत्तीसगढ़देश दुनिया

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के 06 सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई

कबीरधाम: पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 जिला पुलिस कबीरधाम के 08 सहायक उपनिरीक्षकों का उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। जिसमें से 06 सहायक उप निरीक्षकों का पदोन्नति कबीरधाम जिले से नवीन पदस्थापना कबीरधाम में ही दी गई है, तथा 02 सहायक उप निरीक्षकों को जिला दुर्ग में जॉइनिंग के बाद पदोन्नति प्राप्त होगी जिसमें सहायक उपनिरीक्षक गिरजा शंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक व्यास सिंह परमार, का कबीरधाम से दुर्ग स्थानांतरण हुआ है। जो दुर्ग जिला में जॉइनिंग के पश्चात पदोन्नति प्राप्त करेंगे तथा सहायक उप निरीक्षक श्री मानक राम सोनकर, सहायक उपनिरीक्षक भुवन लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक शिवकुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार वर्मा को आज दिनांक -07/06/2021 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति निम्न पद पर रहकर बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी काफी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारीयों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाकर समस्त कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button