खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेहरू के बदौलत ही देश के करोड़ो किसानों और श्रमिकों को मिला रोजगार

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू  के 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू नगर, कैम्प नं0 1 नेहरू चौक में स्थापित नेहरू जी कि प्रतिमा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमति तुलसी साहू, सुश्री नीता लोधी, पूर्व महापौर बृजमोहन सिंह एंव वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने माल्यअर्पण कर नेहरू जी को 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया। कुरैशी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के पिता से लेकर संपूर्ण परिवार देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी के लिए संघर्ष किया और कई बार जेल गये।
अजादी के बाद नेहरू जी प्रधानमंत्री बने और उनकी जो परिकल्पना थी पंचवर्षीय योजना के तहत देश के किसानों के लिए हरिंत क्रांति हीराकुंण्ड बांध, भाखरा नागल बांध, जैसे परियोजना देशव्यापी बनाया ताकि करोड़ो किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिल सकें। इसी प्रकार शिक्षित बेरोजगारों के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र राउलकेला बोकारों जैसे कारखाना जिसमें लाखों शिक्षित बेरोजगार को नौकरी मिली। इन कारखानों के बदौलत आज भी देश के करोड़ो लोगों की रोजी रोटी चल रहीं है देश की अर्थव्यवस्था को संचालित करना उनका मुख्य उदेश्य था।
कार्यक्रम में समयलाल साहू, रामा विश्वकर्मा, जोहन सिन्हा, शमशेर सिद्दिकी, महेश जायसवाल, मेरिक सिंह अब्दुल तहुर, दिवाकर भारती, दुर्गा प्रसाद, दीदार भाई, लखी नरायण सोनी, गफार खान, नरेश सागरवंशी, प्रमोद प्रभाकर, विजय गुप्ता, जी राजु, आर फारूख, अरूण सिंह, गायत्री देवांगन, सज्जन प्रसाद,लीलाधर सिंह, प्रकाश चंद्र महाप्रात्रा, एस नरायण, वेंकंटेश मूर्ति, लक्ष्मी यादव, ओमप्रकाश, मोहम्मद सलीम, जवाहर लाल, मुकेश चंद्राकर, रिंकू, सुलतान, संध्या यादव, नीलिमा, धमैंद्र वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button