Uncategorized

TS Singhdeo Video: टीएस सिंहदेव ने खोला भूपेश राज का एक और ‘राज’, कांग्रेस शासन में अंबिकापुर नगर निगम की हुई उपेक्षा!

Chhttisgarh BJP shared TS Singhdeo Video, image source: bjp chhattisgarh X

अंबिकापुर: Chhttisgarh BJP shared TS Singhdeo Video छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भूपेश राज के समय में अंबिकापुर​ नगर निगम की उपेक्षा करने का इशारा किया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ”कांग्रेस राज में उप मुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव ने माना कि अंबिकापुर नगर निगम को भूपेश राज में कम पैसे मिलते थे, कांग्रेस अपने महापौर वाले निगम में भी उपेक्षा का भाव रखती थी”

read more:  एनएलसी इंडिया की इकाई असम में एपीडीसीएल के साथ 1000 मेगावाट की सौर परियोजनाएं विकसित करेगी

बता दें कि प्रदेश में अब जब कुछ ही समय में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल सरकार पर उनके ही नेता के जरिए एक तगड़ा प्रहार किया है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव हमेशा ही अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं, उनके मन में जो रहता है उसे वे बेबाक तरीके से कहते हैं, उनकी इसी बेबाक बयानी का बीजेपी ने लाभ उठाया है और भूपेश कार्यकाल पर एक बार फिर से सवाल उठा दिया है।

read more: Raipur Big News: रायपुर के VIP रोड पर बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा, कई मजदूर दबे

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button