छत्तीसगढ़

वर्षा जल संग्रहण हेतु आॅनलाईन जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन Organizing online awareness and training for rainwater harvesting

वर्षा जल संग्रहण हेतु आॅनलाईन जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन

कांकेर – कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा आज जल शक्ति अभियान कार्यक्रम अंतर्गत आॅनलाईन कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें टपक एवं छिड़काव सिंचाई एवं फर्टिगेशन के बारे में पावरपाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई, साथ ही कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई के विभिन्न लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिक सुरेश कुमार मरकाम, नरेन्द्र हरिदास तायड़े, डाॅ. सी. एल. ठाकुर, डाॅ कोमल सिंह केराम एवं उपेन्द्र नाग सम्मिलित हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button