छत्तीसगढ़

वर्षा जल संग्रहण हेतु आॅनलाईन जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन Organizing online awareness and training for rainwater harvesting

वर्षा जल संग्रहण हेतु आॅनलाईन जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन

कांकेर – कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा जल शक्ति अभियान कार्यक्रम अंतर्गत आज आॅनलाईन कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों को वर्षा जल संग्रहण के विभिन्न विधियों के बारे में जानकारी दी गई एवं कुआं, ट्यूबवेल के रिचार्ज के तकनीक के बारे में पावरपाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया, साथ ही साथ घर के छत के पानी को संग्रहित कर घरेलू टयूबवेल रिचार्ज करने की तकनीक के संबंध में भी जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिकगण, नरेन्द्र हरिदास तायड़े, डाॅ सी. एल. ठाकुर, डाॅ कोमल सिंह केराम एवं उपेन्द्र नाग द्वारा जानकारी दी गई

Related Articles

Back to top button