छत्तीसगढ़

पुर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जी ने कसा भूपेश सरकार पर तंज कहा पूर्ण शराबबंदी के वादे को पूरा करने के बजाय घर पहुंच शराब सेवा दे रही राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ :- छग के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जी के द्वारा राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के घोषणा पत्र के वादे को पूरा करने के बजाय राज्य सरकार के द्वारा घर पहुंच शराब का सेवा दिया जा रहा है पूरा प्रदेश में शराब के नाम पर दलाली चल रहा है घर पहुच सेवा के नाम पर दारू भट्टी के बाहर व पीछे से ब्लैक में शराब डबल रेट में बेचा जा रहा है यह दुखद है इसका हम सब विरोध करते है प्रदेश में दारू के बजाय दवा का उचित व्यवस्था करें राज्य सरकार व बछियां का पूछ पकड़कर गंगा जल लेकर पूर्ण शराबबंदी के वादा को पूरा करें सरकार प्रदेश में शराब बंद करने का इससे बढ़िया समय नहीं मिलेगा निश्चित रूप से शराब के नाम पर कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है यह मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,के नाकामी को दर्शाता है प्रदेश की जनता दुखी है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button