छत्तीसगढ़

भगवान श्री परशुराम जन्म उत्सव पर ब्राह्मणों के द्वारा शंख नाद हुआ दशों दिशाओं में गूँजी मधुर ध्वनि Lord Shri Parshuram on Birth AnniversaryThe sound of the conch shell by the Brahmins echoed in the ten directions

भगवान श्री परशुराम जन्म उत्सव पर
ब्राह्मणों के द्वारा शंख नाद हुआ दशों दिशाओं में गूँजी मधुर ध्वनि

 

सबका सँदेश कान्हा तिवारी–
रायपुर -छ ग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पं योगेश तिवारी के निर्देशानुसार संगठन के सदस्यो द्वारा
पंडित लाल बहुदर शास्त्री वार्ड क्रमाक 12 मे श्री परशुराम नगर श्री परशुराम चौंक रावभाठा में भगवान श्री परशुराम जन्म उत्सवों जी के दरबार में हवन किया गया। कोविड-19 के शासन की गाइड लाइन के नियमों का पालन करवाते हुए प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज समिति ने सैनिटाइजेशन कर मास्क लगवाकर भक्तों को भागवन श्री परशुराम षोडश उपचार पुजा कराए। हवन सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ 10 बजे हुई पूर्णाहुति हुई। हवन में कोरोना महामारी से बचाव, पर्याप्त वर्षा और प्राकृतिक आपदा से बचाव की प्रार्थना के साथ आहुतियां दी गईं। भगवान श्री परशुराम की चौखट पर माथा टेक कर अपने परिवार एवम् देश की सुख-समृद्धि की कामना की। विप्र जागरण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पंडित मेघराज तिवारी दिश निर्देश कार्यक्रम सम्पन् हुआ आचार्य श्री सुर्यनंद महाराज जी आचार्य श्री लक्ष्मी कान्त उपाध्याय जी पंडित आकाश शर्मा जी पंडित विवेक पंडित कमलेश शुक्ला, तिवारी, मेघा तिवारी एवं मोहल्ला के प्रमोद ठाकुर हरिश पटेल उपस्थिति थे महाआरती के बाद अद्भुत ब्राह्मणों दुवारा शंख नाद हुआ जिसमें दशों दिशाओं में मधुर ध्वनि एवम् भगवान श्री परशुराम जय घोष हुआ

Related Articles

Back to top button