छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
महेन्द्र सिंह हुए कर्म शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल के सभागृह में कर्म शिरोमणी पुरस्कार मई 2019 का सम्मान फर्नेस ऑपरेशन में कार्यरत महेन्द्र सिंह को यूनिवर्सल रेल मिल के महाप्रबंधक एस.आर. बाबू के हाथों किया गया। इस अवसर पर यू.आर.एम. के सहायक महाप्रबंधक संतोष ओसवाल के द्वारा महेन्द्र सिंह की कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता के बारे में प्रकाश डाला गया। महेन्द्र सिंह का विकट परिस्थितियों में भी धैर्य रखते हुए उत्पादन की गति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस अवसर पर यू.आर.एम. के उप महाप्रबंधक के.जी. मुरलीधरन, अनिश सेन गुप्ता, संतोष पाटिदार, सुश्री अंजली पटेल, हेमंत कुटाले, जुडे फ्रांसिस एवं यू.आर.एम. में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।