स्मारिका का हुआ विमोचन और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों हुआ सम्मान

भिलाई। छत्तीसगढ़ के अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारियों की संस्था छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन आज संघ के कार्यालय सडक़ 1, सेक्टर 7 में किया गया। इस अवसर पर पूर्व अधिकारियों ने भूली बिसरी यादों को ताजा किया और रोचक किस्से भी सुनाए।
स्मारिका का विमोचन पूर्व एडीजी बी.बी.एस. ठाकुर, डीएसपी एस.एस. ठाकुर, बी.पी.चंद्रवंशी, सीएसपी एस.पी.सराफ , एएसपी राकेश भट्ट, डी.एन. पाण्डे, आर.एस.शर्मा, सीए अजय सोमानी, डीएसपी एस.सी. गोस्वामी,आर.पी. शर्मा दद्दा, बी.बी. सिंह, एस.के. सेन आदि की उपस्थिति में किया गया। इस पत्रिका में एक तरफ जहांँ कुछ पूर्व अधिकारियों के जीवन की घटनाओं को रेखांकित किया गया है वहीं उम्र की इस दहलीज को छूती रचनाओं को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर एडीजी बी.बी.एस. ठाकुर एवं चंद्रवंशी ने संघ के सबसे उम्र दराज सदस्य बी.बी. सिंह का शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया। डीएसपी गोस्वामी ने संघ की स्थापना से लेकर बीएसपी से एक चर्टर प्राप्त होने तथा वहां आवश्यक सुविधाएं जुटाने का संक्षिप्त वर्णन दिया। उन्होंने डीएसपी एस.एस. ठाकुर के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि, उनका अपने क्षेत्र पर ऐेसा प्रभाव था कि बदमाश छिप जाते थे और जनता उन्हें अपनापन और सम्मान देती थी। इस अवसर पर अधिकारियों ने एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। गोस्वामी ने बताया कि, संघ की स्थापना के समय से ही सीए अजय सोमानी उनसे जुड़े हैं तथा संस्था का रिटर्न समय पर फाइल करते हुए उसे अपटुडेट रखने में उनका सहयोग रहता है। इस कार्य के लिए वे कोई फीस भी नहीं लेते।