दैनिक राशिफल

11 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि- पुरानी समस्याओं को हल करने में लगे हैं। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में वचनबद्ध हैं। अहंकार के भाव से बाहर आने की कोशिश करें। काम पर ध्यान केंद्रित है आपका।

वृष राशि- आपको ऐसा लग रहा है कि लोग आपको नजरअंदाज कर रहे हैं और आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते हैं। कल का दिन काम के लिए अच्छा है नए कामों को लें अच्छे से जिम्मेदारियां निभाएं। काम अच्छी तरह से करेंगे। नए अवसर आपको मिल सकते हैं अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन राशि- कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहे हैं, किसी का बंधन बर्दाश्त नहीं करना चाहते। शाम के समय सेहत का ध्यान रखें। चुस्त रहेंगे आज। शाम का वक्त अपने परिवार के साथ बिताएं। काम की तलाश में हैं तो कल का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाता दिख रहा है।

कर्क राशि- चुप-चाप बैठने से कुछ नहीं होगा। जिन उलझनों में फंसे हैं उनसे बाहर आने के लिए कल का दिन आपके लिए अच्छा है। कल पता चलेगा कौन आपके साथ है और कौन आपके खिलाफ काम कर रहा है। अपने जीवन की घटनाओं से निराश हैं। अटके काम आपको परेशान कर रहे हैं।

सिंह राशि- किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात आज हो सकती है। अपने काम को पूरी लगन और मेहनत से कर रहे हैं। सेहत को लेकर दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। कैरियर के लिए दिन अच्छा है कुछ नई शुरुआत भी आज कर सकते हैं।

कन्या राशि- आज मजबूत फैसलें लेने के लिए दिन अच्छा है। जो संभावनाएं आपको मिल रही हैं उन्हें अपने हाथ से ना जाने दें। आपका दिन अच्छी तरह से बितता दिख रहा है। आपकी सेहत भी अच्छी है। किसी तरह के विवाद में ना पड़ें। सतर्क रहें दूसरे क्या कर रहें इस पर नजर रखें। फैसलें लेने के लिए दिन काफी अच्छा है।

तुला राशि- साहसी महसूस कर रहे हैं अपना रास्ता खुद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी इच्छाशक्ति आज काफी मजबूत है आज आपको सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आपको जरूरत है। दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि- अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आपको जरूरत है आपके खर्चे आपके नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं। विवादों से बचे। अपने विचारों को खोलेंं। नये काम करने मे थोड़ी सावधानी आपको बर्तनी चाहिए, पहले योजना बना लें फिर कोई काम करें।

धनु राशि- कुछ ऐसी चीजों को जानने में कल आपकी रुचि जग सकती है जो कि रहस्यमयी हैं। पूजा-पाठ में भी आज आपका मन लगेगा। अपने खाने-पीने पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। फालतू के झगड़ों से बचें। काम में स्थितियां ठीक हैं।

मकर राशि- उलझन में हैं, प्लानिंग करने की जरूरत है। बहुत सारे कामों को एक साथ ना करें। खाने-पीने पर आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा के अवसर मिलते दिख रहें। यात्रा और धन कमाने के अगर नए अवसर मिल रहे हैं तो उन्हें हाथ से ना जाने दें।

कुंभ राशि- मनोरंजन के मूड में हैं आजकल आप। नए लोगों से मुलाकात आज कल आप कर रहे हैं जिससे आपके मन में भी कुछ नया करने की इच्छा जग रही है। स्वास्थ्य आज आपका थोड़ा खराब हो सकता है। अचानक से धन का लाभ होने के कल योग बन रहे हैं।

मीन राशि- व्यक्तित्व आज आपका बहुत संतुलित नजर आ रहा है। आज आप काफी परिपक्व तरीके से फैसलें लेते नजर आ रहे हैं। पैसों को संभालने की आपको जरूरत है भविष्य में आपको पैसों की जरूरत होगी।

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button