देश दुनिया

कोविड-19 से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाने वालों पर केरल पुलिस की नजर, सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी कोविद -19 से जुड़ी हुई फर्जी खबरें फैलाने वालों पर केरल पुलिस की नजर, सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. केरल पुलिस ने कोविड-19 महामारी के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों का पता लगाने के लिए ‘साइबर गश्त’ की शुरुआत की है जिसके बाद सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी. पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर ऑनलाइन मंचों के माध्यम से झूठ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग कोविड-19 को लेकर अप्रामाणिक और अवैज्ञानिक सामग्री का प्रचार कर रहे हैं. पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘सिर्फ फर्जी खबरें बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें साझा करना भी अपराध है.’

बेहरा ने कहा कि इस तरह की कई घटनाएं संज्ञान में आई हैं, लिहाजा पुलिस मुख्यालय में ‘हाई-टेक’ अपराध जांच प्रकोष्ठ और साइबर डोम को सोशल मीडिया पर सख्त साइबर गश्त करने का निर्देश दिया गया है ताकि वे उन लोगों को पकड़ सकें जो ऐसी झूठी खबरें और संदेश गढ़ रहे हैं और साझा कर रहे हैं.केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,685 नए मामले सामने आए और संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.98 लाख हो गई. राज्य में अब तक 13,77,186 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 25 और लोगों की जान संक्रमण से गई है जिन्हें मिलाकर यहां महामारी से कुल 5,080 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button