छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

5 जून को निगम देगी पर्यावरण जागरुकता संदेश

दुर्ग! महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा सोमवार को निगम अधिकारियों की बैठक लेकर 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाये जाने की तैयारी करने निर्देश दिये। इस मौके पर उन्होंने ई-रिक्शा रैली के अलावा पौधा रोपण के लिए वृक्ष वितरण करने कहा है। बैठक में पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे, जलकार्य प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, महिलाएवं बाल विकास प्रभारी गायत्री साहू, उपअभियंता व्ही पी मिश्रा, राजकमल बोरकर, भुनेश्वर सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर ई-रिक्शा रैली निकालकर शहर वासियों को पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया जावेगा। इसके साथ ही प्रतीक स्वरुप शहर में हरियाली के लिए वृक्षारोपण भी किया जावेगा। कार्यक्रम में मेयरइन काउंलिस के समस्त सदस्यगण, शहर की संस्थाएॅ, गणमान्य नागरिकगण व अन्य अधिक संख्या में उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम हेतु महापौर ने वृक्षारोपण के लिए पौधे, ट्री गार्ड आदि की व्यवस्था करने के साथ रैली हेतु ई-रिक्शा की व्यवस्था करने, और रुट चार्ट तैयार के साथ अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button