क्षेत्र फलों के राजा आम की जबरदस्त पैदावार के आसार, डालियों में लदे कच्चे आम पेड़ो की बढ़ा रहे सुंदरता

*बेरला:-* बेरला क्षेत्र में गर्मी के सीजन में इस बार फलों के राजा आम की बपंर पैदावार होने का आकलन लगाया जा रहा है।वैसे तो समूचे बेरला क्षेत्र में आम का पेड़ सिर्फ घरेलू स्तर पर ही पाया जाता है।जिसमे घरो व बाड़ियों में लोग अपने घरों की सुंदरता व सलाना आम की जरूरत की पूर्ति के लिए लगाये है।जो इस बार खूब फल से लदा नज़र आ रहा है।अगर मौसम अच्छा रहा तो इस बार खूब आम मिलने की आसार है।क्योंकि हर साल आम के वृक्ष में बौर लगने के बाद से फल के बड़े होने व पकने तक आंधी, तूफान, वर्षा, ओले से काफी नुकसान होता है।जो अभी वर्तमान परिस्थितियों में सुरक्षित होकर वृक्ष को आकर्षक व मनमोहक बना रहा है।आगामी अक्षय तृतीया के पश्चात फलो को तोड़ने का कार्य किया जाएगा।जिसमें कच्चे आम उपयोग आचार, मुरब्बा, गुराम, आमचूर जैसे कई खाने पीने की चीज़ बनाते है।वही पक्के आम को खान लोगो के लिए काफी लजीज व स्वादिष्ट होता है।