Uncategorized

कांग्रेसी नेताओं के टारगेट में रहे अफसरों के तबादलों की बारी

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- 15 साल से भाजपा शासन के अधीन काम करने वाले अफसरों को अब कांग्रेस की सरकार से सुर से सुर मिलाकर रहना होगा। वरना उनका तबादला कर दिया जाएगा। ज्यादा गड़बड़ी करने वाले नौकरी से भी हाथ धो सकते हैं। कई अफसर तो यह मानकर चल रहे है कि उनका तबादला निश्चित है। इसलिए उन्होंने खुद ही जाने की तैयारी कर ली है। वहीं बलौदाबाजार विधानसभा में भले ही कांग्रेस को जीत न मिली हो, लेकिन प्रदेश हाईकमान ने क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं को कहा है कि अच्छे से क्षेत्र व राज्य का विकास करना है। इस काम में अधिकारी रोड़ा बन रहे हैं तो उन्हें ठीक करना है। इसके लिए सभी जीते हुए प्रतिनिधियों सहित जिले के कांग्रेसी नेताओं से रायशुमारी कर अफसरों की सूची भी बनाई जाएगी। जिन्हें ट्रांसफर की कतार में रखा जाएगा।

प्रमुख विभागों के अफसरों सहित ट्रांसफर के लिए ये हैं। टारगेट में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने वालों में प्रमुख विभागों में राजस्व, पीएचइ के साथ कलेक्टोरेट के कुछ कलेक्टर अधीनस्थ अधिकारी टारगेट में हैं। जिनका सहयोग हमें भाजपा शासन काल के समय शहर के विकास में नहीं मिल पाया है। अब आगे उन्हें नसीहत दी जा रही है कि साथ मिलकर रहें। अन्यथा ट्रांसफर के लिए तैयार रहें। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला ने कहा कि अफसरों की दादागिरी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता व जनप्रनिधियों के साथ जिनका व्यवहार व कार्यशैली अच्छी रहेगी। वहीं अफसर अपने क्षेत्र में रहेंगे।

हमें विकास करना है, इस रास्ते में अफसर रुकावट बने तो ठीक नहीं होगा

नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल ने कहा हमें शहर का निरंतर विकास करना है। कई काम भाजपा सरकार के समय जबदरस्ती के आपत्तियों के कारण रुके हुए थे। कुछ काम के लिए फंड होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाए हैं। ऐसे रुके हुए काम को अब फिर से शुरू किया जा रहा है। अब कांग्रेस की सत्ता है। भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, न ही अफसरों की। हमें मिलकर काम करना है। अगर विकास में अफसर रुकावट बनेंगे तो ठीक नहीं होगा। उनका ट्रांसफर भी करवा सकते हैं। ताकि लोगों का भला हो।

कांग्रेस की सत्ता नहीं होने से विकास में थी अड़चन

बलौदाबाजार विधानसभा में भले की कांग्रेस को जीत न मिली हो, लेकिन प्रदेश हाई कमान के निर्देश पर जिले के कांग्रेसी नेता अपने-अपने इलाके के अफसरों की एक सूची तैयार कर रहे हैं। जिसमें जिनके साथ हमारी जमती है और जिनके साथ नहीं जमती, दो वर्ग में नाम रखा जा रहा है। सरकार बनने के बाद नए सीएम को यह सूची सौंपी जाएगी। उधा स्तर से भी जिले में सीएम व कैबिनेट के मंत्री अपने हिसाब से अफसरों की पदस्थापना करेंगे। चर्चा है कि जल्द ही छोटे से लेकर बड़े अफसरों का फेरबदल हो सकता है। जैसा चुनाव के ठीक पहले भाजपा सरकार ने अपने हिसाब से चुनावी फायदे को देख कई विभागों में फेरबदल किया था। अब वहीं पैतरा ठीक से काम करने व कराने के लिए कांग्रेस भी अपनाने वाली है।

वर्षो से जमें अधिकारी का भी होगा तबादला

जिले के पीएचई, सिंचाई, पीडब्लूडी, आरटीओ जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कई कर्मचारी-अधिकारी ऐसे है, जो भाजपा की शासनकाल में जी-हूजूरी कर वर्षो से जमें है। अंगत की पांव की तरह जमें इन अधिकारियों को भी बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ेगा। जिले के कई विभागों में तो प्रभारियों के हाथ में कमान होने से न केवल शासन की योजनाओं से हितग्राही वंचित हैं, बल्कि उन विभागों में मॉनीटरिंग न हो पाने की वजह से विभागीय व्यवस्थाएं भी बिगड़ गई हैं। कई बार तो प्रभारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि हमें तो काम चलाने के लिए बना दिया, जब अधिकारी नियुक्त होंगे, तब यह काम करवाना।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button