छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सेवानिवृत्त होने पर निगम प्रशासन ने दो कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई, On retirement, the corporation administration gave away the honors to two employees

भिलाई / 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने और उनके सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिक निगम भिलाई के 2 कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई। विदाई समारोह में निगम के उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे ने कर्मचारी को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने सेवा के दौरान अनुभव को साझा किया। विदाई समारोह में निगम के अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए, सेवानिवृत्ति के बाद वे अब अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने, ऐसी शुभकामना दी गई। आज निगम के श्री राम सिंह पिता श्री परमारी और श्री नीलकंठ रामटेके पिता श्री लक्ष्मण रामटेके को बिदाई दी गई। श्री राम सिंह जोन 02 कार्यालय में लंबे समय तक फील्ड वर्कर के पद कार्यरत थे उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का निष्ठा से पालन किया इसी प्रकार श्री नीलकंठ भृत्य पद कार्यरत थे जिनकी सेवाकाल पूर्ण होने पर बिदाई दी गई। सेवाकाल के दौरान काम के प्रति निष्ठा और इनका सभी के साथ मधुर संबंध रहे है! बिदाई समारोह में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, विद्याधर देवांगन, मोहंती, असाटी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button